फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
जे. सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संचार एवम् मीडिया तकनीकी विभाग के विद्यार्थियों ने नोएडा स्थित फिल्म सिटी के टी-सीरीज कॉर्पोरेशन में इंडस्ट्रीयल दौरा किया। जहां टी-सीरीज के प्रोडक्शन में बनी हिंदी फिल्म ‘धोखा’ की स्टार कास्ट प्रोमोशन के लिये पहुंची, मीडिया के विद्यार्थियों ने 23 सितम्बर को रिलीज होने वाली फिल्म धोखा की स्टार कास्ट से सवाल जबाव किये, जिसमें सुपरस्टार आर माधवन, दर्शन कुमार, अपारशक्ति खुराना और इस फिल्म से डेब्यू कर रही खुशाली कुमार मौजूद रही। विद्यार्थियों ने इसके साथ – साथ टी-सीरीज के स्टूडियो और प्रोडक्शन हाउस का भी दौरा किया और अपनी पढाई से संबंधित जानकारी हासिल की।
इंडस्ट्रीयल विजिट के बारे में जानकारी देते हुए संचार एवं मीडिया तकनीकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर पवन सिंह ने बताया कि मीडिया के विद्यार्थियों के लिये विश्वविद्यालय से बाहर इंडस्ट्रीयल विजिट प्रक्टिकल जानकारी के लिये बहुत ही अहम होती है जिससे विद्यार्थियों को मीडिया के अलग अलग क्षेत्रों के बारे में पता चलता है। मीडिया विभाग विद्यार्थियों के लिये इस तरह की इंडस्ट्रीयल दौरे आयोजित करता रहता है।
