फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय, बल्लभगढ़ में दिनांक 20.09.2022 को राजनीति शास्त्र विभाग द्वारा स्वीप (सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता) प्रोग्राम के अंतर्गत महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता जी के निर्देशन में संभाषण एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन “समावेशी , सुगम एवं सहभागी निर्वाचन की और अग्रसर” ( Making Election , Inclusive, Accessible and Participating) थीम पर करवाया गया। 2009 में शुरू किया गया स्वीप, भारत में मतदाता शिक्षा, मतदाता जागरूकता फैलाने और मतदाता साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए भारत के चुनाव आयोग का प्रमुख कार्यक्रम है। चुनाव को लोकतंत्र का प्रमुख स्तंभ माना जाता है। चुनावों को समावेशी, सुलभ और सहभागी बनाना हमारा कर्तव्य है। भारत पूरी दुनिया में सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में जाना जाता है। सबसे पहले, लोकतंत्र सरकार की एक प्रणाली को संदर्भित करता है जहां नागरिक मतदान करके शक्ति का प्रयोग करते हैं।सुगम और समावेशी चुनाव पर रणनीतिक ढांचा शिक्षा और प्रशिक्षण, समाज के विभिन्न क्षेत्रों की सामुदायिक भागीदारी, संस्थानों के साथ प्रभावी साझेदारी, और विकलांग व्यक्तियों की सार्वजनिक जरूरतों के लिए सुविधाओं के निर्माण के माध्यम से उनकी भागीदारी बढ़ाने की दृष्टि से संवेदीकरण के आसपास बनाया गया है। विद्यार्थियों को जागरूक करने हेतु इस विषय पर आज ये प्रतियोगिताएँ आयोजित की गयी । संभाषण प्रतियोगिता में आँचल , एम ए हिन्दी की छात्रा ने पहला स्थान प्राप्त किया । सुजाता , बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने दूसरा व ज्योति , बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया । भावना , बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा को सांतवन्ना पुरस्कार दिया गया । संभाषण प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल की भूमिका डॉ सुप्रिया ढांडा, ड़ा. पूजा सैनी व मैडम उदिता कुंडू ने निभायी । रंगोली बनाओ प्रतियोगिता में आरती और कोमल , बी.काम प्रथम वर्ष की छात्राओं ने पहला स्थान प्राप्त कर बाज़ी मारी । गीतिका और लक्ष्मी , बीए द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने दूसरा स्थान प्राप्त किया । मानसी और सोनिया, बीएस सी तृतीय वर्ष की छात्राएं तीसरे स्थान पर रही। इस प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल की भूमिका में ड़ा. गीता गुप्ता व ड़ा. रेखा सैन मौजूद रही। विजेता छात्राओं को महाविद्यालय प्राचार्य जी ने बधाई दी व उनक उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम का आयोजन ड़ा. रितु, विभागाध्यक्षा व कुमारी उदिता कुंडू, सहायक प्रोफेसर, राजनीति शास्त्र विभाग द्वारा किया गया।
