दीपक कुमार घोष मध्य में एवं सभी बच्चे
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे

सेक्टर 16 स्थित कालीबाड़ी में 2012 से प्रतेक रविवार दीपक कुमारघोषद्वारा हर आयु वर्ग के लिए चित्रकला की कक्षा का आयोजन नि:शुल्क किया जाता है . यह कक्षा दीपक कुमार पिछले 10 साल से कालीबाड़ी में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित करते आ रहे है .
दीपक कुमार घोष ने सन 2016 में राष्ट्रपति भवन में एक प्रदर्शनी में पूर्व राष्ट्र पति प्रणब मुखर्जी जी का एक चित्र बनाया था जिससे देखकर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी जी ने कहा “वाह , यह चित्र है या कैमरे से खिची हुई तस्वीर” , यह शब्द अभी भी दीपक कुमार जी को आगे बड़ते रहने के लिए उत्साहित करते है .

चित्रकला कक्षा की शुरुआत दीपक घोष योग एवं ध्यान लगवाने के साथ करवाते है जिससे सभी का ध्यान किसी भी कारण से चित्र बनाते हुए भटके ना . आज की कक्षा में दीपक घोष ने सभी बच्चो को 2 विषय दिए जिसमे पहला विषय एक वृक्ष का था एवं दूसरा विषय दुर्गा माँ की आंख का रहा जिसे सभी बच्चो ने पुरे जोश एवं लगन के साथ सम्पूर्ण किया . चित्रकला करने में 2 पीडी भी साथ बेठ चित्र बनाती हुई दिखी . नरेंद्र सिंह एवं उनके बेटे यश सिंह पिछले 5 साल से कालीबाड़ी में चित्र बनाने प्रतेक रविवार आते है . आज के कार्यक्रम में एक एसा भी चित्र था जिसकी सभी बच्चो ने एवं दीपक घोष ने बहुत तारीफ की . वह चित्र बृष्टि बिस्वास द्वारा वृक्ष के विषय पर अपने हिसाब से बनाया गया था एवं चित्र बहुत आकर्षक भी बना था .

कार्यक्रम के अंत में दीपक घोष ने सभी को अपनी तस्वीर को भवन में रखे मेज पर रखने को कहा एवं सभी को अपने पास बुलाकर इन विषय का महत्व बताया एवं कहा की दुर्गा माँ की आँख का विषय इसलिए चुना गया क्यू की यह चित्र दर्शाता है की हमे हमेशा आगे बड़ते रहना चाहिए कभी हताश निराश नहीं होना चाहिए एवं अपनी आंखें नहीं झुकानी चाहिए . एक वृक्ष का विषय इसलिए लिया गया क्यू की प्रक्रति कितनी खुबसूरत है हम इस भागदोड भरी ज़िन्दगी में ध्यान ही नहीं देते और सिर्फ भागदोड़ में लगे रह जाते है .
इस कार्यक्रम में कालीबाड़ी से दीपक कुमार घोष , निकुंज , शांतनु उपस्थित रहे एवं चित्रकला में बृष्टि बिस्वास , रिमझिम , स्वरान्ना गांगुली , ज्योति , सुनीता , संगीता , नरेंद्र सिंह , यश सिंह उपस्थित रहे .
