ध्वजारोहण महाविद्यालय के कर्मचारी कुसुम एव लालाराम ने संयुक्त रूप से किया
26 जनवरी 2022 फरीदाबाद ,राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर 16-ए फरीदाबाद एवं राजकीय कन्या महाविद्यालय नचैली ने संयुक्त रूप से आजादी के अमृत महोत्सव के अंर्तगत 73वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया । इस अवसर पर ध्वजारोहण महाविद्यालय के कर्मचारी कुसुम एव लालाराम ने संयुक्त रूप से किया । उन्होंने महाविद्यालय द्वारा दिए गए इस सम्मान के प्रति अपना आभार प्रकट किया ।
प्राचार्या डा. सुनिधि ने कहा कि हम 15 अगस्त 1947 को आजाद तो हो गए, लेकिन सही मायनों में आजादी हमे संविधान ने प्रदान की है । हमारे संविधान ने देश के सभी नागरिकों को समानता का अधिकार है । इसलिए देश का कोई भी नागरिक या कर्मचारी छोटा या बड़ा नही है । अपनी संस्कृति एवं सभ्यता के कारण हमारा देश विश्वभर में प्रसिद्ध है।
इस अवसर पर संगीत विभाग के प्राध्यापक डा. रामनिवास एवं प्रभाकर पांडेय ने कई देशभक्ति गीतो की प्रस्तुति देकर सभी के हृद्य में देशभक्ति की भावना जागृत की। इस अवसर पर राजकीय महिला महाविद्यालय प्रो. रीतिका गुप्ता , प्रो. अर्चना वर्मा , प्रो. बलवीर सिंह दहिया, एवं राजकीय कन्या महाविद्यालय नचैली के प्रो. दिनेश जून, प्रो सुशील कुमार वर्मा, सहित सभी स्टाॅफ सदस्य मौजूद रहे ।
