फरीदाबाद,जनतंत्र
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में राष्ट्रीय पोषण माह के चलते एनएसएस के तत्वाधान में पोषण सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भोजन के महत्व और कुपोषण के दुष्प्रभावों से समाज को अवगत कराने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता के सहयोग और कुशल मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 14-9-22 को रैली का आयोजन किया गया जिसका शीर्षक संतुलित आहार सेहत का आधार था। विद्यार्थियों ने रैली में बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपने स्लोगन पोस्टर के माध्यम से संतुलित आहार से निरोग रहने का संदेश दिया। इसमें 73 स्वयंसेवक सेविकाओं ने भाग लिया। इसमें प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों को संबोधित किया और इस संदेश को अपने परिवार और समाज तक फैलाने के लिए आग्रह किया। उन्होंने युवा पीढ़ी को जंक फूड से दूर रहने का संदेश दिया और कहा कि प्रकृति ने विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ मानव शरीर के पोषण के लिए दिए हैं जिनके सेवन से हम ताउम्र निरोग रह सकते युवा पीढ़ी को इस तथ्य को जानने की बहुत जरूरत है। प्राचार्य ने एनएसएस की तीनों इकाइयों की प्रभारी डॉ. शोभना गोयल यूनिट सेकंड ,डॉ. सुप्रिया यूनिट फर्स्ट ,डॉ. सीमा मलिक यूनिट थर्ड डॉ. देवेंद्र और सुभाष को कार्यक्रम की सफलता पर बधाई दी।
