
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / हेरोल्ड पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने एक बार फिर 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया इतिहास रच दिया है। वर्ष 2026 के घोषित परीक्षा परिणाम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर स्कूल, अभिभावकों और क्षेत्र का नाम रोशन किया। परिणाम घोषित होते ही स्कूल परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। विद्यालय के चेयरमैन हरपाल सिंह यादव तथा प्रिंसिपल नवदीप यादव ने सभी सफल विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए इसे सामूहिक मेहनत का परिणाम बताया।
स्कूल के टॉपर्स में आदित्य ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं अभिनंदन ने 94.4 प्रतिशत तथा रागिनी कुमारी ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इसके अलावा कई विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रशासन के अनुसार, इस वर्ष भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक हासिल किए हैं। नैन्सी ने 89.8′, वंश सैनी ने 89.2′, सिमरन और शिवम ने 87.6′, भूमि ने 86′, प्रियंशु ने 85.4′, प्रवीण ने 84.2′, अभिषेक ने 82.4′, प्रियांशु ने 82′, हर्षिता और सुरजीत ने 81.6′, अंशिका ने 80.2′ तथा संस्कार ने 80′ अंक प्राप्त किए। वहीं 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या भी काफी रही, जिसने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को साबित किया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि स्कूल में विद्यार्थियों को केवल पुस्तकीय शिक्षा ही नहीं बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और नैतिक मूल्यों की शिक्षा भी दी जाती है। समय-समय पर आयोजित शैक्षणिक गतिविधियों, टेस्ट सीरीज और मोटिवेशनल सेशंस का विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलता है।
चेयरमैन हरपाल सिंह यादव ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर उन्हें जीवन में सफल बनाना है। उन्होंने कहा कि लगातार बैक टू बैक शानदार परिणाम यह साबित करते हैं कि विद्यार्थी और शिक्षक दोनों पूरी मेहनत और लगन से कार्य कर रहे हैं। वहीं प्रिंसिपल नवदीप यादव ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके कठिन परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में भी विद्यालय इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देता रहेगा। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।





