
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / डबुआ कॉलोनी की हिमांशी कौशिक ने सीबीएसई 12वीं (कॉमर्स) में 99% अंक प्राप्त कर शानदार उपलब्धि हासिल की है। प्रकाश बाल भारती पब्लिक स्कूल की इस छात्रा ने अपनी सफलता से माता-पिता, दुर्वेश कौशिक व भारती कौशिक, और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
इस उपलब्धि की सबसे खास बात एकाउंटेंसी (Accountancy) विषय में प्राप्त 100 में से 100 अंक रहे। इसके अलावा हिमांशी ने इकोनॉमिक्स, बिजनेस स्टडीज और मार्केटिंग जैसे विषयों में भी 99-99 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है, जबकि इंग्लिश में उन्हें 98 अंक मिले हैं।







