
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / डीएवी शताब्दी महाविद्यालय पत्रकारिता विभाग द्वारा 2023–2026 बैच के विद्यार्थियों के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। “यादों का बुलेटिन” नामक विदाई समारोह में छात्रों ने अपने तीन वर्ष की यात्रा को रील्स, वीडियो व फोटोग्राफ्स के माध्यम द्वारा फिर से जीया | इन वीडियो में उनके कॉलेज के यादगार पल, उपलब्धियाँ और अनुभव शामिल रहे, जिन्हें देखकर सभी भावुक हो गए।
कार्यवाहक प्राचार्य, डॉ. नरेंद्र कुमार के दिशा-निर्देशन आयोजित इस विदाई समारोह की मुख्य अतिथि, कंप्यूटर विभाग से सुनीता डुडेजा रहीं | विशिष्ट अतिथियों के रूप में मार्केटिंग विभागाध्यक्ष, सोनिया नरूला, बी.वॉक विभागाध्यक्ष, रजनी टुटेजा व कंप्यूटर विभाग से सहायक प्रवक्ता प्रमोद कुमार शामिल रहे |
अंतिम वर्ष के छात्रों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, रैंप वॉक किया और शिक्षकों के साथ हुए अपने अध्यापन अनुभवों को साझा किया | प्रस्तुतियों, क्लास परफॉरमेंस व प्रोफेशनल एक्सपर्टीज के आधार पर छात्रों को विशेष सम्मानों से नवाजा गया। हिमांशु को मि. फेयरवेल व मोनिष्का सैनी को मिस फेयरवेल चुना गया। इसके अलावा खुशी टंडन को मिस ओबीडिएंट, आयुष को मि. क्रिएटिव, रुद्र प्रसाद को मि. ऑल राउंडर, तरुण को मि. इंटेलिजेंट, कीर्ति शाह को मिस गॉर्जियस, श्रुति को मिस साइलेंट अचीवर, रुचि को मिस मल्टी टैलेंटेड, बॉबी को मि. हैंडसम, मोहित को मि. इंस्पिरेशनल और गौरव गौतम को मि. रेगुलर की उपाधि दी गई।
प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों द्वारा बनाया गया सेल्फी प्वाइंट सभी के आकर्षण का केंद्र रहा, जहाँ हर किसी ने अपनी सेल्फी ली। पत्रकारिता विभागाध्यक्ष रचना कसाना ने अंतिम वर्ष के छात्रों के साथ “1 2 3” गीत पर शानदार नृत्य किया। इसके अलावा पीआरओ व समारोह संयोजक, वीरेंद्र सिंह ने अंतिम पाठ के रूप में मौजूदा शासन व्यवस्था को इंगित करती हरियाणवी रागनी सुनाई | संयोजिका, कृतिका व आयोजक सचिव, हिमानी ने भी अपनी प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। अन्य विभागों के विभागाध्यक्ष, शिक्षक व गैर-शिक्षण कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए और सभी ने मिलकर इसका आनंद लिया। मंच संचालन द्वितीय वर्ष की मानवी और प्रथम वर्ष से टीया ने बहुत अच्छे तरीके से किया और पूरे कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संभाला। सभी शिक्षकों और अतिथियों ने अंतिम वर्ष के छात्रों को आशीर्वाद दिया और भविष्य के लिए प्रेरणादायक बातें समझायीं।




