
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / आज से सेक्टर- 37 स्थिति शिव वाटिका पार्क में भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में एक सप्ताह का निःशुल्क योग साधना शिविर शुरू हुआ। इस शिविर का उद्देश्य बीमारियों में बचाव एवं रोग निवारण है। चूंकि आज की अधिकांश बीमारियों की वजह मोटापा है, इसलिए इस शिविर में मोटापे को नियंत्रण में रखने वाले योग आसनों एवं यौगिक क्रियाओं की विशेष साधना कराई जा रही है।और यौगिक आहार की जानकारी दी जा रही है।
साधना शिविर का शुभारंभ आरडब्ल्यूए सेक्टर- 37 की सीनियर प्रेसीडेंट श्री मती आशा शर्मा ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया और भारतीय योग संस्थान के संस्थापक स्अव श्री प्रकाश लाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि मन और मस्तिष्क दोनों को स्वस्थ रखने की भारत की प्राचीनतम विद्या है,जिसे हमारे देश ने विश्व के कल्याणार्थ दिया है। हमारे ऋषि मुनियों की इस अनमोल ज्ञान को सारे विश्व ने अपनाया और संयुक्त राष्ट्र संघ में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया।
संस्थान के योग प्रशिक्षक श्री योगेश अरोड़ा, श्रीमती किरण , श्रीमती सीमा जोशी ने साधकों को संबोधित किया । उन्होंने आह्वान किया कि हमें अपने बच्चों में योग के प्रति रुचि उत्पन्न करनी चाहिए। इस अवसर पर पुराने योग साधक श्री वाई पी देवगुण,ए एस पाल, राकेश मल्होत्रा,एस एन मिश्रा एवं श्री विजय कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे। यह शिविर नित्य प्रातः 5 बजे से 7 बजे तक चलेगा।





