
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / हरियाणा में व्यवस्था परिवर्तन के महानायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री, वर्तमान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिवस के अवसर पर दिनांक 05, मई- 2026 को सशक्त युवा फाउंडेशन के तत्वावधान में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर का विधिवत उद्घाटन प्रातः 11:00 बजे IMT स्थित आगमन सोसाइटी में कृष्णपाल गुर्जर द्वारा किया जाएगा, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित मूलचंद शर्मा करेंगे। शिविर के मुख्य आयोजक एवं माननीय मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मुकेश वशिष्ठ ने बताया कि इस सामाजिक एवं मानव सेवा से जुड़े महत्वपूर्ण आयोजन का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
आयोजकों ने क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं से अपील की है कि वे इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें और रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दें।








