
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने बल्लभगढ़ के मोहना रोड पर बनाए जा रहे एलिवेटेड पुल का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश कहा समय सीमा के अंदर पुल का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश |
केंद्रीय राज्य मंत्री के साथ विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा, विधायक सतीश फ़ागना, विधायक धनेश अदलखा, विधायक हरेंद्र राम रतन सहित भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद।
केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने स्थानीय निवासियों से भी की मुलाकात,कहा इस एलिवेटेड पुल के बनने से पहुंचेगा लाखों नागरिकों को आवागमन में लाभ,
केंद्रीय राज्य मंत्री आज अचानक मोहना एलिवेटेड पुल निर्माण कार्य के निरीक्षण पर रुक गए, बता दे कि वह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने काफिले के साथ जा रहे थे और उन्होंने रास्ते में इस पुल के कार्य का निरीक्षण किया।




