
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे /
साई धाम द्वारा आयोजित 76वें सामूहिक विवाह में 25 जोड़ों को परिणय-सूत्र में बांधा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटेरियन अजीत जालान डिस्ट्रिक्ट गर्वनर 2026-27 व सम्मानित अतिथि पलवल एवं फरीदाबाद के समस्त रोटरी क्लबों के वर्ष 2026-27 के प्रधान को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रोटेरियन अजीत जालान, डा. मोतीलाल गुप्ता, प्रधानाचार्या डॉ. बीनू शर्मा व शिरडी साई बाबा टैम्पल सोसायटी के एडवाइजरी बोर्ड मेम्बर्स द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। तत्पश्चात शिरडी साई बाबा स्कूल के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसने सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद के सह उपाध्यक्ष रोहित जैन, पिसिंपल बिंदु शर्मा, अजीत जालान, साई धाम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता द्वारा कक्षा 10वीं के बार्ड परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 मेधावी छात्र व छात्राओं को कंप्यूटर उपहार स्वरूप दिये गए।
मुख्य अतिथि व संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. मोतीलाल गुप्ता ने अपने संदेश में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि हमें सामूहिक विवाह को प्रोत्साहित करना चाहिए ताकि दहेज प्रथा जैसी बुराईयों को रोका जा सके। संस्था द्वारा विवाह के बंधन में बंधे 25 जोड़ों को घर-गृहस्थी के लिए हर प्रकार का घरेलू सामान जैसे सिलाई मशीन, गैस चूल्हा, बर्तन, कपड़े, बिस्तर, फोल्डिंग बैड इत्यादि दिया गया। सभी दूल्हा-दुल्हनों के परिजनों ने साईं धाम के इस आयोजन की हृदय से प्रशंसा की। सभी शादियाँ रोटरी क्लब आॅफ दिल्ली साउथ सेंट्रल नई दिल्ली व अन्य द्वारा स्पोंसर की गई।
कार्यक्रम का संचालन संदीप सिंघल ने सुचारू रूप से किया। प्रधानाचार्या डॉ. बीनू शर्मा व संदीप सिंघल ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया एवं नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में विभिन्न रोटरी क्लब के पदाधिकारी व साई धाम एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य इस अवसर पर उपस्थित रहे।






