फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा के तत्वाधान में राजकीय महाविद्यालय सेक्टर 9 गुरुग्राम में 6 से 8 सितंबर 2022 को इंटर कॉलेज राज्य स्तरीय योगा चैंपियनशिप 2022-23 का आयोजन हुआ, इस प्रतियोगिता में हरियाणा के समस्त विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों ने भाग लिया l इस योग प्रतियोगिता में सभी टीमों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया वहीं पुरुष वर्ग में अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ की टीम ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान (कांस्य पदक) एवं दस हजार रूपए का नगद पुरस्कार प्राप्त किया l पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ की टीम में हितेश,राजू,अंकित,विष्णु, जतिन,प्रभाकर खिलाड़ी शामिल थे l योगाचार्य श्री श्याम कुमार को इस टीम को प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षण देने की कमान दी गई थी l विजेता टीम एवं महाविद्यालय कीसमर्पणयोग क्लब के संयोजक डॉ. नरेश कामरा एवं क्लब के अन्य सदस्यों को महाविधालय के प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता जी ने बधाई दीतथा प्रेरणा देते हुए कहा कि निरंतर मेहनत और दृढ़ संकल्प ही कामयाबी का मूल मंत्र है और कहा कि चाहे पढ़ाई का क्षेत्र हो या खेल का क्षेत्र मेहनत करने वालों को निश्चित ही सफलता प्राप्त होती है l इस अवसर पर महाविद्यालय के खेल कूद के संयोजक डॉ. के.एल. कौशिक , डॉ. नरेश कामरा (संयोजक समर्पणयोग क्लब), डॉ. देवेंद्र , शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह, श्री मोहित हुड्डा ,श्री मनमोहन सिंगला आदि मौजूद रहे l
