
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / महावीर सामुदायिक केंद्र एन. आई. टी. 2, फरीदाबाद में ‘फरीदाबाद जिला किकबॉक्सिंग संघ’ के तत्वावधान में दो दिवसीय “25वीं ( रजत जयंती ) – जिला स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता” का आज उद्घाटन हुआ एवं प्रतियोगिता
प्रारम्भ हुई.
“फरीदाबाद जिला किकबॉक्सिंग संघ” के संस्थापक महासचिव श्री संतोष कुमार
अग्रवाल ने बताया की इस प्रतियोगिता में फरीदाबाद जिले के विभिन्न स्कूल
एवं कॉलेज के लगभग 300 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. इस प्रतियोगिता में प्रथम
स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को आगामी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में
भाग लेने का मौका मिलेगा.
“फरीदाबाद जिला किकबॉक्सिंग संघ” के जिला उपाध्यक्ष श्री अनिल गुप्ता ने
बताया की आज सुबह उद्घाटन समारोह के अवसर पर समाजसेवी श्री कविंदर फागना
जी मुख्य अतिथि थे; समारोह की अध्यक्षता श्री आनंद मेहता जिलाध्यक्ष
क्रीड़ा भारती फरीदाबाद ने की; तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में
अंतर्राष्ट्रीय कवि श्री दिनेश रघुवंशी, अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ के
प्राचार्य श्री संजीव कुमार गुप्ता; रोटरी क्लब फरीदाबाद संस्कार के
अध्यक्ष श्री बृजभूषण गोयल; क्रीड़ा भारती फरीदाबाद के विभाग प्रमुख श्री
संदीप सिंह थे. इसके अलावा फरीदाबाद जिला किकबॉक्सिंग संघ के अन्य
पदाधिकारियों में श्री अरुण सर्राफ, श्री अजय अग्रवाल वाको इंडिया
किकबॉक्सिंग फेडरेशन के मेडिकल समिति के चेयरमैन डॉ शतायु अग्रवाल,
शिक्षविद श्री राम गोपाल शर्मा, एवं विश्व प्रसिद्ध डॉ बिश्वरूप रॉय
चैधरी विशेष रूप से उपस्थित थे.
संघ द्वारा फरीदाबाद जिला किकबॉक्सिंग संघ का “रजत जयंती उत्सव” केक
काटकर मनाया गया, एवं खिलाडियों ने किकबॉक्सिंग खेल का शानदार प्रदर्शन
किया.
शनिवार को समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक बड़खल फरीदाबाद श्री धनेश अदलखा, इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि फरीदाबाद के प्रसिद्ध ज्योतिषी डा पंकज
निर्मल एवं मारवाड़ी युवा मंच फरीदाबाद के सचिव श्री महेश अग्रवाल उपस्थित
रहेंगे.
फरीदाबाद जिला किकबॉक्सिंग संघ के संस्थापक महासचिव श्री संतोष कुमार
अग्रवाल ने बताया की इस प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले खिलाडियों को
आगामी राज्यस्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा.
इस अवसर किकबॉक्सिंग रेफ़री में श्री अरविन्द शेरवालिया, श्री जसवन्त
सिंह, श्री सुधीर, श्री रितेश गुलिया, शिवानी गुप्ता, प्रिया वर्मा,
श्री राम भंडारी, श्री लक्ष्मण दास, श्री सचिन, श्री बलविंदर, एवं श्री
मनीष कुमार उपस्थित रहेंगे.



