
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / धर्म हमेशा समाज को जोड़ने का कार्य करता है कोई भी धर्म हिंसा की इजाजत नहीं देता इसलिए हमें सभी धर्मों का आदर और सम्मान करना चाहिए। यह बात भाजपा एन एच मंडल फरीदाबाद के उपाध्यक्ष मूलेश श्रीवास्तव ने ओल्ड फरीदाबाद स्थित बराही पाड़ा में आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ से पूर्व निकाली गई कलश शोभा यात्रा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हमारा देश
विभिन्न धर्मो, संप्रदायों और परंपराओं का देश है हम सभी धर्मो का आदर करते हैं यही हमारी एक जुटता का प्रतीक है। भागवत कथा के कथा व्यास बृजवासी मुरारी लाल ज्ञान की गंगा बहाएंगे। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी भाजपा की सदस्य शारदा गर्ग, महिला मंडल फरीदाबाद भाजपा की पूर्व प्रधान अवनी श्रीवास्तव, कृष्ण गर्ग, मोहित वाली, राहुल गर्ग, कुणाल श्रीवास्तव, लक्ष्य श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार, यशवंत शर्मा, हेमंत शर्मा साक्सर त्यागी सहित
शहर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इससे पूर्व कलश शोभा यात्रा शहर के मुख्य मुख्य बाजारों से होती हुई कथा स्थल तक पहुंची।




