
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / फरीदाबाद में आयोजित विकसित फ़रीदाबाद रैली उस समय विशेष रूप से यादगार बन गई जब हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा भाजपा परिवार की गरिमामयी उपस्थिति में ज़िला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल का केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली, केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, राज्यमंत्री राजेश नागर, खेल मंत्री गौरव गौतम, प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पूनिया, बडखल विधायक धनेश अदलखा, विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचन्द शर्मा, सतीश फागना, हरेन्द्र रामरतन, महापौर प्रवीण बतरा जोशी, पूर्व मंत्री सीमा त्रिखा, पूर्व विधायक, वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रदेश एवं जिला भाजपा पदाधिकारी एवं हज़ारों लोगों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने इस अवसर को और अधिक भव्य एवं यादगार बना दिया । इस सम्मान से अभिभूत ज़िला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं भाजपा हरियाणा परिवार का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मुझ जैसे एक साधारण कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी और भाजपा हरियाणा परिवार की तरफ से इतने बड़े मंच पर मिला, यह सम्मान मेरे जीवन का अत्यंत गौरवपूर्ण और अविस्मरणीय क्षण है। यह पल सदैव मेरे लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार का सम्मान न केवल व्यक्तिगत उत्साह को बढ़ाता है, बल्कि हर कार्यकर्ता को संगठन के प्रति और अधिक समर्पण, निष्ठा और ऊर्जा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंकज पूजन रामपाल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, शुभकामनाएँ देने भाजपा कार्यालय अटल कमल पहुँचे कार्यकर्ता
भाजपा जिला कार्यालय ‘अटल कमल’ पर भी भाजपा फ़रीदाबाद के लोकप्रिय एवं कर्मठ ज़िला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल का जन्मदिन अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह था । अपने प्रिय ज़िला अध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देने के लिए बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता भाजपा जिला कार्यालय पहुँचे। कार्यकर्ताओं ने ज़िला अध्यक्ष को फूलमालाओं एवं पुष्पगुच्छों से सम्मानित कर अपने स्नेह और सम्मान का प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर तथा मिठाई खिलाकर जन्मदिन को यादगार और ऐतिहासिक बनाया । कार्यकर्ताओं ने ढ़ोल नगाड़ों, फूलमालों के साथ मिठाई खिलाकर और केक काटकर शुभकामनाएँ प्रेषित की । भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों एवं विधायकों ने भी पंकज पूजन रामपाल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद प्रेषित किए। वहीं सोशल मीडिया पर भी हजारों कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम नागरिकों ने उन्हें बधाई संदेश भेजकर अपने स्नेह और विश्वास का परिचय दिया।
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा प्राप्त शुभकामनाओं और स्नेह से अभिभूत पंकज पूजन रामपाल ने इस अवसर पर कहा कि “मुझे अपने वरिष्ठ नेताओं, मंत्री, विधायकों, साथी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से जो अपार प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हुआ है, उससे मैं भावविभोर हूँ। मैं सभी का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ और विश्वास दिलाता हूँ कि भाजपा संगठन को और मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगा।”
भाजपा ज़िला कार्यालय पर इन प्रमुख नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएँ ।
इस अवसर पर फ़रीदाबाद महानगर ज़िला अध्यक्ष सोहनपाल सिंह, जिला प्रभारी नरेन्द्र वत्स, पूर्व जिला महामंत्री मूलचन्द मित्तल, जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा, वजीर सिंह डागर, जिला उपाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना, हरेन्द्र भड़ाना, सीमा भारद्वाज, एडवोकेट विक्रम सिंह अरुआ, जिला सचिव मनीष छोकर, सुनील कुमार, तरनजीत भाटिया, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, कार्यालय सचिव राज मदान, जिला सचिव अनुराधा डीगवाल, पुनीता झा, ओबीसी मोर्चा ज़िला अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, युवा मोर्चा ज़िला अध्यक्ष सचिन ठाकुर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा राजबाला सरदाना, राधेश्याम भाटिया, अरुणिमा सिंह, शिवम, रतन प्रभा सोलंकी, महेश पाहुजा, मंडल अध्यक्ष अमित आहूजा, कृष्ण पहलवान, शिव गुप्ता शुभांकित गुप्ता, महेश कुमार और मोर्चों एवं मंडलों के कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और उन्होंने अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।







