फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / वार्ड नं. 43 के अंतर्गत स्थित महर्षि वाल्मीकि पार्क, सिही गेट, वाल्मीकि बस्ती में लगभग 27 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। इस कार्य का उद्घाटन वार्ड नं. 43 की पार्षद श्रीमती रश्मि यादव द्वारा किया गया।
इस पार्क के विकास के अंतर्गत यहां ओपन जिम की स्थापना, केनोपी निर्माण, पार्क की रिपेयरिंग व मेंटेनेंस, मुख्य गेट का निर्माण तथा वॉकिंग ट्रैक जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य और मनोरंजन की सुविधाएं मिल सकेंगी।
इस अवसर पर वार्ड नं. 42 के पार्षद श्री दीपक यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के पार्कों का विकास होने से लोगों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिलेगा।
कार्यक्रम में वाल्मीकि बस्ती के कई गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे, जिनमें हरवंश भगवाना, मुकेश तमोली, हरिदास दरोगा, राजेंद्र भगवाना, राजेंद्र करोलिया, अमर सिंह मेहलान्दिया, शिवा भगवाना, हेमराज भगवाना, होशियार भगवाना, नितिन भगवाना, नितिन उज्जिनवाल, विजय भगवाना तथा सचिन छछलाना सहित अन्य क्षेत्रवासी शामिल रहे।
पार्षद श्रीमती रश्मि यादव ने कहा कि वार्ड के विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के विकास कार्य लगातार किए जाते रहेंगे।
