फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने आज दौलत कॉलोनी में बन रही नई RMC सड़क एवं नालियों के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और ठेकेदार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिव सैनी धर्मशाला के पास एक सुंदर चौराहा विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही दौलत कॉलोनी से मोहना रोड पर होने वाली एंट्री को भी आकर्षक और व्यवस्थित बनाने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि यह मार्ग सेक्टर 64,65,62, 63 और 61 की ओर जाने वाले लोगों के लिए एक प्रमुख और सुंदर प्रवेश मार्ग बनेगा।
उन्होंने कहा कि मोहना रोड से ऊंचा गांव होते हुए सेक्टरों की ओर जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण किया गया है, जिससे अब सेक्टरों का संपर्क मोहना रोड से बेहतर तरीके से जुड़ गया है। पहले यहां से सेक्टरों में जाने के लिए संकरी छोटी सड़क थी, जिसे अब चौड़ा कर दिया गया है, जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
इस मौके पर पीडब्ल्यूडी, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। विधायक पंडित मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कर सड़क को आमजन के लिए खोलने की दिशा में कार्य करें, ताकि क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिल सके।
