फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / भारत में लायनिज़्म के 70 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर 08, मार्च- 2026 को आयोजित भव्य समारोह में लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-A1 के सक्रिय समाजसेवी लायन योगिन्दर सिंह तेवतिया को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्यों एवं लायनिज़्म के प्रति समर्पण के लिए प्रतिष्ठित डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मेडल से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान लायंस इंटरनेशनल के माननीय अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष लायन अरविंदर पाल सिंह जी द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन जितेन्द्र एस. चौहान जी, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन ओंकार सिंह रेनू जी (डिस्ट्रिक्ट 321-A1) तथा पीडीजी लायन तेज पाल सिंह खिल्लन जी (पीडीजी, डीजी हनी कमेटी चेयरपर्सन एवं भारत में लायनिज़्म के 70 वर्ष पूर्ण होने के समारोह समिति के अध्यक्ष) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समारोह में आईपीडीजी लायन एन.के. गुप्ता जी (डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2024–2025) सहित देश के विभिन्न जिलों से आए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स, लायंस इंटरनेशनल के वरिष्ठ पदाधिकारी तथा डिस्ट्रिक्ट 321-A1 के अनेक लायन सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर लायनिज़्म की सेवा परंपरा, सामाजिक सहयोग और मानवीय मूल्यों की गौरवशाली यात्रा को विशेष रूप से रेखांकित किया गया।
लायन योगिन्दर सिंह तेवतिया, जो वर्तमान में डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी – स्किल्स डेवलपमेंट फॉर यूथ एम्पावरमेंट (डिस्ट्रिक्ट 321-A1) के रूप में सेवाएं दे रहे हैं, को यह सम्मान समाज सेवा, युवा सशक्तिकरण तथा मानवीय सेवा कार्यों में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024–2025 में लायंस क्लब फरीदाबाद डैफोडिल के क्लब प्रेसिडेंट के रूप में कार्य करते हुए लायन योगिन्दर सिंह तेवतिया के नेतृत्व में क्लब द्वारा अनेक प्रमुख सेवा कार्य किए गए, जिससे समाज के विभिन्न वर्गों को व्यापक लाभ मिला और लायनिज़्म की सेवा भावना को नई ऊँचाई मिली।
इस सम्मान के लिए लायन योगिन्दर सिंह तेवतिया ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन ओंकार सिंह रेनू जी, आईपीडीजी लायन एन.के. गुप्ता जी, पीडीजी लायन तेज पाल सिंह खिल्लन जी तथा डिस्ट्रिक्ट 321-A1 के सभी लायन सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज सेवा के कार्यों को और अधिक समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगा।
