फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
कालीबाड़ी में प्रशिक्षित योग गुरु आचार्य के उपस्थिति में योग क्लासेज का आयोजन किया था , इसमें फरीदाबाद के स्वनामधन्य योग प्रशिक्षक गुरु संदीप योगाचार्य को योग सिखाने हेतु आमंत्रित किया था जिनका “करो योग रहो निरोग” का नारा है । योगाचार्य जी ने मोटिवेशनल स्पीच के द्वारा योग के प्रति उपस्थित लोगो का उत्साह बर्धन किया ।शिविर में योगाचार्य के साथ एक महिला योग शिक्षिका भी उपस्थित थी जिन्होंने शिविर में उपस्थित महिलाओं के योग सम्बन्धी प्रश्नो का उत्तर देकर शंकाओं का निवारण किया Iआज के योगा सेशन में योगाचार्य जी ने कई छोटे-छोटे योगाभ्यासों को सिखाया और बताया की , योग करने से न केवल मनुष्य स्वस्थ रह सकता है बल्कि उसे हर प्रकार के तनाव से भी मुक्ति मिलती है I योग सांसों और मन पर नियंत्रण पाने की क्रिया है I योग से सम्पूर्ण जीवन प्रभावित होता है और जीवन चक्र बेहतर चलता है , वहीं आज के दिनों में इम्युनिटी को बेहतर बनाए रखने में भी योग की महत्वपूर्ण भूमिका है I उन्होंने कपालभारती , प्राणायाम इत्यादि श्वास क्रिया के माध्यम से शरीर में रक्त संचार बेहतर करने वाले और ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने वाले कई व्यायाम बताए और सिखाए I इसके अलावा कई ब्रीदिंग एक्सरसाइज से लेकर छोटे-छोटे कई अभ्यासों को करने के बारे में बताया और करके दिखाया I उन्होंने बताया की , योग में एक दिन में निपुण नहीं बन सकते परन्तु अभ्यास करते हुए ही यह एक आदत के रूप में उभर कर आ सकती है ।आगामी दिनांक 04 सितम्बर, रविवार प्रातकाल ठीक 06 बजे से पुनः यह योग सत्र प्रारम्भ होगी इसीलिए फरीदाबाद एवं आस पास के इच्छुक व्यक्तियों से अनुरोध है की , वे अधिक से अधिक मात्रा में इस सत्र में भाग लेने और लाभान्वित होने के लिए फरीदाबाद कालीबाड़ी सेक्टर 16 में फ़ोन द्वारा अपनी उपस्थिति की पुष्टि करते हुए नाम दर्ज़ कराएं क्यूंकि शिविर में अंश ग्रहण करने के आसन सिमित है ।ए जानकारी फरीदाबाद कालीबाड़ी के प्रधान डॉक्टर प्राणजीत भौमिक ने दिया।
