फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / एम आई एस एफ पिछले 6 महीने से अधिक समय से पटेल चौक एस जी एम नगर पर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस प्रशिक्षण केन्द्र संचालित कर रहा है । इसके साथ साथ साधारण कंप्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र भी चला रहा है । इन दोनों केंद्रों को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से फैक्स लुब्रिकेशन प्राइवेट लिमिटेड, एलवी कमर्शियों इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और एलवी बारढल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कुछ कंप्यूटर और लगाने के लिए कंपनी सामाजिक दायित्व के अंतर्गत धन उपलब्ध करवाया है ।
कंपनियों के निदेशक प्रवीण और श्रीमती ज्योति बोरा ने महावीर ए आई केंद्र का दौरा किया और कहा कि वर्तमान युग में ए आई की बहुत जरूरत है, उन्होंने महावीर इंटरनेशनल सोशल फाउंडेशन का ऐसा उम्दा कार्य शुरू करने की बधाई दी और आगे सहयोग का आश्वासन दिया ।
संस्था के संरक्षक वीर अजीत पटवा ने तीनों कंपनियों का धन्यवाद किया और बताया कि कृत्रिम ज्ञान को और भी मजबूत किया जाएगा जिससे आने वाले समय में भारत की उन्नति में यह ज्ञान सहायक हो सके और जो कंपनियां कृत्रिम ज्ञान के लिए स्थापित होंगी उन्हें प्रशिक्षित लोग उपलब्ध हो सके ।
