नरेंद्र भाटिया ,करन सिंह , गोविद गोयल , अनिल , विनय अरोडा , राजेन्द्र केडिया सुंदर कांड पाठ करते हुए
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा सार्वजानिक श्री गणेश उत्सव गाँधी कॉलोनी स्थित समुदाय भवन में 30 अगस्त से 04 सितम्बर तक बड़े धूम धाम से मनाया जा रहा है . मंडल द्वारा 02 सितम्बर को सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया . सुंदर कांड पाठ की शुरुआत गणेश वन्दना द्वारा की गई . गणेश वन्दना के बाद विनोद वर्मा ने राम जी के भजन मेरे मन में है राम मेरे तन में है राम के साथ समा बांध दिया एवं भक्त जनो ने जय श्री राम जय श्री राम के नारे लगाए .

इसके बाद विनोद वर्मा जी के साथ सभी ने सुंदर कांड पाठ का शुभारम्भ किया . सुंदर कांड पाठ 8 बजे से 10 बजे तक चला एवं करताल और ढोलक की ताल पर गूंज उठा भवन . सुंदर कांड पाठ के बाद हनुमान चालीसा संकट मोचन हनुमानाष्टक के साथ साथ श्री रामयण जी की आरती के साथ कार्यक्रम को समपन्न किया . कार्यक्रम के बाद मण्डली को मंडल के चिंतामणि द्वारा फेटा भेंट कर समान्नित किया गया . कार्यक्रम में विनोद वर्मा के साथ नरेंद्र भाटिया ,करन सिंह , गोविद गोयल , अनिल , विनय अरोडा , राजेन्द्र केडिया ने इस शाम को भक्तिमय बनाया .
कार्यक्रम में चिंतामणि , गौरव बजाज , रोहित , रविन्द्र पांचाल , लक्की , अक्षय , हरेन्द्र , शेखर , तेजस , विनय पांचाल , विनय एवं मंडल के सभी सदस्य मोजूद थे .
