फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / माननीय विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने शनिवार को छायांसा मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के दौरान शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत कर सरकार की उपलब्धियां के बारे में विस्तार से चर्चा की। यह प्रशिक्षण शिविर मच्छगर गांव के गीता पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया, शिविर में पहुंचने पर भाजपा नेता श्री ओम प्रकाश धनखड़ ने उनका पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया, मंडल अध्यक्ष रिंकू सैनी ने सभी का स्वागत किया इस मौके पर पूर्व विधायक श्री राजेंद्र बिसला,मार्केट कमेटी के मोहना अध्यक्ष संदीप डोंगर, पार्षद प्रदीप डोंगर, पार्षद जसवंत सैनी,मंडल पर्यवेक्षक मनोज शर्मा,मंडल प्रभारी स्वराज भाटी,नेता मंडल अध्यक्ष फतेहपुर मंडल सुरेंद्र शर्मा सहित अन्य मंडल अध्यक्ष और पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
छायांसा मंडल के बाद पंडित मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान योजना कार्यशाला के में भी मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की और सरकार की उपलब्धियां के बारे में विस्तार से चर्चा की। यह प्रशिक्षण शिविर बल्लभगढ़ आर्य नगर स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया, शिविर में पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों ने उनका पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया, मंडल अध्यक्ष संजय जांगिड़ ने सभी का स्वागत किया, इस मौके पर जिला अध्यक्ष सोहनपाल सिंह,भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा, बीएलए वन राजकुमार शर्मा,महामंत्री अनुराग गर्ग,बुद्धा सैनी,युवा मोर्चा अध्यक्ष कार्तिक वशिष्ठ सहित जिला और प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यगण और पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
