फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
31 अगस्त को दिल्ली पब्लिक स्कूल बल्लबगढ़ ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर एक टोडलर फेस्ट आयोजित किया . इसमें विभिन्न प्रतियोगिता शामिल थी जेसे चित्रकला , समोहिक नृत्य , फैंसी ड्रेस व बिना आग के खाना बनाना . इस आयोजन में फरीदाबाद और बल्लबगढ़ के विभिन्न प्ले स्कूल के बच्चो ने भाग लिया . समोहिक नृत्य की श्रेणी में सैनिक कॉलोनी बी. 658 स्थित किड्स रिपब्लिक प्ले स्कूल के कक्षा यू.के.जी. के छात्र-छात्राओ ने भाग लिया व अपने शानदार प्रदर्शन से प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता ट्राफी को हासिल किया . उनके डांस टीचर अरविन्द राजपूत को प्रधानाचार्य श्रीमती प्रीती भट्ट नागर ने धन्यवाद दिया और अनेक शाभाशी दी .
