फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / वार्ड-22 के पार्षद हरेन्द्र भड़ाना होली के अवसर पर अपनी टीेम के साथ विधायक धनेश अदलखा व पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर देवेन्द्र चौधरी के कार्यालय पर पहुंचे जहां उन्होनें दोनों को होली की शुभकाननाएं दी। वार्ड-22 के पार्षद हरेन्द्र भड़ाना ने विधायक धनेश अदलखा व देवेन्द्र चौधरी को चन्दन का तिलक लगाकर,उनपर पुष्प वर्षा कर और गुजिया से मुहं मीठा कराकर होली की ढेर सारी शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर विधायक धनेश अदलखा ने कहा कि होली का त्यौहार हमें भाईचारे के साथ-साथ एकता का संदेश भी देता है। उन्होंनें कहा कि हमें इस त्यौहार पर आपसी भेदभाव भुलाकर एक दूसरे को गले लगाना चाहिए।
देवेन्द्र चौधरी ने कहा कि होली का अर्थ है कि होली सो होली अर्थात जो हो गया सौ हो गया, जो भी हो उसे भूलाकर भाईचारे से रहें। उन्होनें कहा कि होली विभिन्न प्रकार के रंगों से खेली जाती है उसी तरह लोगों के जीवन में भी खुशियां के सभी रंग भर जाएं।
इस मौके पर हरेन्द्र भड़ाना ने कहा कि होली का त्यौहार हमें आपसी प्रेम भावना सिखाता है। उन्होनें कहा कि आप दोनों का प्यार और आर्शीवाद इसी तरह बना रहे ताकि में अपने वार्ड को आर्दश वार्ड बना सकूं।
