फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की ओर से हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया जाता है, जिन्होंने प्रदेश में 28 मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब (Mobile Food Testing Laboratories) को स्वीकृति प्रदान की है। यह निर्णय प्रदेश के उपभोक्ताओं को मिलावटी एवं अशुद्ध खाद्य पदार्थों से सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के माध्यम से अब विभिन्न जिलों में त्वरित जांच संभव होगी, जिससे आमजन को मौके पर ही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जानकारी मिल सकेगी।
ग्राहक पंचायत का मानना है कि इस पहल से खाद्य पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी नियंत्रण लगेगा।
उपभोक्ताओं में जागरूकता और विश्वास बढ़ेगा।
बाजार में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित होगा
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रदीप बंसल व जिलाध्यक्ष अजय भाटिया ने बताया कि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत लंबे समय से खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ता अधिकारों के संरक्षण की मांग उठाती रही है। माननीय मुख्य मंत्री जी से बजट पूर्व बैठक में भी इस विषय को प्रमुखता से उठाया गया था।
माननीय मुख्यमंत्री द्वारा लिया गया यह निर्णय उपभोक्ता हित में एक ऐतिहासिक और स्वागतयोग्य कदम है।
इस योजना के अंतर्गत—
28 मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के माध्यम से जिलों में त्वरित जांच की सुविधा मिलेगी।
8 नई आधुनिक प्रयोगशालाओं की स्थापना से खाद्य पदार्थों की वैज्ञानिक एवं सूक्ष्म जांच संभव होगी
मौजूदा लैब को आधुनिक उपकरणों एवं माइक्रोबायोलॉजी सेक्शन से सुसज्जित किया जाएगा।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का मानना है कि यह पहल मिलावटखोरों पर प्रभावी अंकुश लगाएगी तथा आम उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने में मील का पत्थर सिद्ध होगी।
ग्राहक पंचायत प्रदेश सरकार के इस निर्णय का समर्थन करते हुए आशा करती है कि इन योजनाओं का शीघ्र एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि प्रत्येक उपभोक्ता को खाद्य सुरक्षा का लाभ मिल सके।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत हरियाणा सरकार द्वारा करनाल तथा चंडीगढ स्थित मौजूदा खाद्य परीक्षण प्रयोगशालाओं के आधुनिकीकरण (Modernisation) एवं उन्नयन (Upgradation) के निर्णय का हार्दिक स्वागत करती है।
इस उन्नयन के अंतर्गत—
प्रयोगशालाओं में आधुनिक उपकरण स्थापित किए जाएंगे।
माइक्रोबायोलॉजी एवं रासायनिक परीक्षण सुविधाओं को सशक्त किया जाएगा।जांच प्रक्रिया को अधिक तेज, पारदर्शी और वैज्ञानिक बनाया जाएगा।
ग्राहक पंचायत का मानना है कि इन प्रयोगशालाओं के सुदृढ़ होने से खाद्य पदार्थों में मिलावट की प्रभावी रोकथाम होगी तथा उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत सरकार के इस निर्णय की सराहना करती है और अपेक्षा करती है कि योजनाओं का शीघ्र क्रियान्वयन सुनिश्चित कर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को खाद्य सुरक्षा का लाभ पहुंचाया जाएगा।
