फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / डीएवी शताब्दी महाविद्यालय के ज्योग्राफी डिपार्टमेंट ने आईक्यूएसी हॉल में “करियर डेवलपमेंट के लिए रिमोट सेंसिंग और जियोस्पेशियल टेक्नोलॉजी में ट्रेंड्स” थीम पर एक एक्सटेंशन लेक्चर ऑर्गनाइज़ किया। इसमें मुख्य वक्ता के तौर पर गुरुग्राम जियो सॉल्यूशंस के डायरेक्टर, खुशपाल दहिया को बुलाया गया। अपने व्याख्यान खुशपाल दहिया ने ज्योग्राफी के फील्ड में लेटेस्ट ट्रेंड्स, नई टेक्नोलॉजी और अलग-अलग तरह के करियर अवसरों पर बात की।
इस व्याख्यान का आयोजन कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार के दिशानिर्देशन में किया गया। सहायक प्राध्यापक डॉ. रेखा और अर्चना की के समन्वय में आयोजित इस व्याख्यान के आयोजक सचिव डॉ. इमराना खान, डॉ. धर्मवीर सिंह और देवदत्त शर्मा रहे। इस अवसर पर खेल एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक प्राध्यापक उमेश कुमार भी मौजूद रहे ।
