फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ परिसर में भव्य ‘मेगा जॉब फेयर 2026’ का आयोजन अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों और
नौकरी तलाश रहे युवाओं को देश की बड़ी कंपनियो के साथ जुड़ने
एवं अनुभव प्राप्ति के लिए मंच प्रदान करना था। श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता
(अध्यक्ष, अग्रवाल कॉलेज गवर्निंग बॉडी) एवं श्री दिनेश कुमार गुप्ता
(महासचिव, अग्रवाल कॉलेज गवर्निंग बॉडी) की सदप्रेरणा से विद्यार्थियों
के सुनहरे भविष्य को ध्यान में रखते हुए पढ़ाई के साथ-साथ इस
प्रकार के जॉब फेयर का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है।
अग्रवाल कॉलेज कार्यवाहक प्रिंसिपल एवं सेंटर फॉर करियर काउंसलिंग ट्रेनिंग प्लेसमेंट के
संयोजक डॉ संजीव कुमार गुप्ता एवं विंग वन के इंचार्ज डॉक्टर सचिन गर्ग के
संरक्षण में आयोजित इस रोजगार मेले में बैंकिंग, आईटी, मैन्युफैक्चरिंग और
सर्विस सेक्टर की नामी कंपनियों ने हिस्सा लिया। जिन में प्रमुख डाटा
सोल्यूशन, एस बी आई लाइफ इंश्योरेंस,बैंक ऑफ बड़ौदा, मुथूट फाइनेंस,
पॉलिसीबाजार, माई मनी मयंत्रा,,लूम सोलर, यस जर्मनी,आई टी सी
लिमिटेड,बीपीएस, स्टार वायर रही।
रोजगार मेले में फुल-टाइम नौकरियों के साथ-साथ इंटर्नशिप के अवसर भी
प्रदान किए गए। विद्यार्थियों को सॉफ्टवेयर डेवलपर, बिजनेस
डेवलपमेंट,एग्जीक्यूटिव, टेलीकॉलर जैसे पदों के लिए चयनित किया गया।
कंपनियों ने अपनी आवश्यकतानुसार लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन (GD) और
व्यक्तिगत साक्षात्कार के माध्यम से उम्मीदवारों की प्रतिभा को परखा। इस
अवसर का लाभ उठाते हुए कुल 350 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया।
विद्यार्थियों को प्रोफेशनल ड्रेस कोड और रिज्यूमे के साथ आने के निर्देश दिए
गए थे जिस से वे कॉर्पोरेट जगत के लिए अपनी तैयारी दिखा सकें।
रोजगार मेले की ओवरऑल इंचार्ज डॉ शिल्पा गोयल,मोहिनी वर्मा
एवं उनकी पूरी टीम का इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान एवं
प्रयास विद्यार्थियों के करियर को नई दिशा देने वाला साबित हुआ।
