फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / देव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय सनातन फेडरेशन के राष्ट्रीय संयोजक बृजभूषण सैनी ने कहा यूजीसी बिल को लागू करके मोदी सरकार ने सनातन विरोधी कार्य किया है। इस बिल को वापस करने के लिए सभी लोग 8 मार्च को जंतर मंतर पहुंचे।
वे आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए सेक्टर 8 के महाराणा प्रताप भवन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा हिंदू समाज ने मोदी सरकार पर विश्वास करके उनको तीन बार सत्ता सौंप दी। लेकिन गौ हत्या आज तक बंद नहीं हुई। जनसंख्या नियंत्रण लागू नहीं हुआ। कॉमन सिविल कोड लागू नहीं हुआ। लव जिहाद बंद नहीं हुआ। लव जिहाद की शिकार हुई पीड़ित बेटी को वापस लेने के लिए कोई कानून नहीं बना। लेकिन मोदी सरकार ने यूजीसी बिल बनाकर हिंदुओं को बांटने का काम कर दिया।
हिंदुओं को आपस में लड़ाने का काम कर दिया इस बिल के लागू होने से हिंदू समाज में आपस में टकराव होगा और वह एक दूसरे से लड़कर कमजोर हो जाएंगे। ऐसे में सनातन विरोधी शक्तियां हिंदुओं के लिए अभिशाप सिद्ध होगी। मोदी सरकार ने वह कार्य कर दिया जो आज तक मुगल नहीं कर पाए हिंदुओं को बांटकर उन्होंने हिंदुओं को कमजोर करने का कार्य किया है जबकि उम्मीद यह थी कि वह हिंदुओं को एकजुट और मजबूत करेगी जिससे भारत सनातन राष्ट्र बनेगा। उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा हिंदुओं पर आपस में कोई मतभेद नहीं है और ना ही इस बिल के लाने की कोई आवश्यकता थी लेकिन अब समाज के सभी लोगों को आगे बढ़कर इस बिल का विरोध करना चाहिए तभी सरकार इस बिल को वापस लेगी। सभी लोग घरों से निकलकर 8 मार्च को दोपहर 12:00 बजे जंतर मंतर पहुंचे।
नव युवा शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय सनातन फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव कृष्णा त्यागी ने कहा मोदी सरकार से ऐसी उम्मीद नहीं थी उन्होंने हिंदुओं को कमजोर करने का कार्य किया है हमारा संघर्ष मोदी सरकार से है किसी जाति विशेष से नहीं है मोदी सरकार यूजीसी बिल को रद्द करके हिंदुओं को एकजुट करने का कार्य करें वरना हिंदू नाराज हो गया तो उनकी सत्ता बहुत समय तक नहीं रहेगी। काफी समय से मोदी सरकार ने हिंदू संगठनों और हिंदू योद्धाओं पर मुकदमे भी दर्ज कराए हैं उन्होंने जेल भेजने का भी कार्य किया है।
राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण त्यागी ने कहा हिंदुओं में भाईचारा पैदा करें आपस में जो एकजुट रहे इसके लिए सरकार को कारगर कदम उठाने चाहिए थे। लेकिन सरकार लगातार हिंदू विरोधी कार्य कर रही है। सभी वक्ताओं ने 8 मार्च को दिल्ली जंतर मंतर चलने के लिए आह्वान किया। ताकि सरकार पर बल वापसी करने का दावा बनाया जा सके सभी लोग अपने घरों से निकले और दिल्ली जंतर मंतर चले। इस मौके पर राष्ट्रीय सलाहकार आनंद सिंह तोमर नरोत्तम त्यागी रजत छाबड़ा राजेश गुप्ता देव सेना के जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा युवा राष्ट्रीय सचिव अभिषेक गुप्ता, मंजू यादव आदि ने सभी को 8 मार्च दिल्ली जंतर मंतर चलने के लिए प्रेरित किया।
