फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / स्पेशल ओलंपिक्स भारत (एसओबी) के बैनर तले आयोजित दिव्यांग एथलीटों की हॉकी प्रतियोगिता का आज सेक्टर-16 गुर्जर भवन में समापन हो गया। इस मौके पर स्पेशल ओलंपिक भारत की हरियाणा अध्यक्षा,लतिका शर्मा, आरटीओ मनीष सहगल,श्रीमति बाली,भाजपा एनएच मण्डल अध्यक्ष अमित आहूजा ने विजेता खिलाडियों को मेडल पहनाए।
सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर केरल, दूसरे स्थान पर आंध्र प्रदेश व तीसरे स्थान पर गुजरात। जुनीयिर वर्ग में प्रथम स्थान पर पंजाब,दूसरे पर कर्नाटक औश्र तीसरे पर उत्तर प्रदेश रहे। इस अवसर पर लतिका शर्मा ने कहा कि स्पेशल ओलंपिक्स भारत की अध्यक्षा डॉ. मल्लिका नड्डा के मार्गदर्शन में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विशेष एथलीटों को हॉकी के मैदान पर अपनी हिम्मत, टीम वर्क और खेल कौशल दिखाने का मौका मिला। स्पेशल ओलंपिक्स भारत (एसओबी) को कराने का उद्देश्य उन्हें एक खुशहाल, स्वस्थ और सार्थक जीवन जीने में सक्षम बनाया जा सके और उनके सपनों को हासिल करने में सहायता की जा सके।
उन्होनें इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी फरीदाबाद के सासंद एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री चौ. कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के केबीनेट मंत्री विपुल गोयल,विधायक व भाजपा पदाधिकारियों का कोटि कोटि धन्यवाद किया जिन्होने किसी ना किसी रूप में अपना सहयोग व आर्शीवाद देकर इस महत्वपूर्ण कार्य को सिरे चढ़ाया।
लतिका शर्मा ने कहा कि स्पेशल ओलंपिक्स भारत हरियाणा सरकार की प्रगतिशील खेल नीति के प्रति गहरा आभार व्यक्त करती है, जो विशेष आवश्यकता वाले खिलाडय़िों के लिए समान सम्मान सुनिश्चित करती है। पदक विजेताओं के लिए राज्य द्वारा दी जाने वाली नकद पुरस्कार राशि और समावेशी खेल परिसरों के विकास ने इन खिलाडय़िों का मनोबल बढ़ाया है। यह अटूट समर्थन न केवल एथलीटों को प्रेरित करता है बल्कि उनके परिवारों को भी सशक्त बनाता है।
