फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / सर्कल रेट्स सरकार द्वारा निर्धारित किए गए थे, उसमें भूलवंश अस्पताल, स्कूल, नर्सिंग होम, क्लीनिक इत्यादि कई ऐसे संस्थानों की मूल्यसूची को जोड़ा नहीं गया था। जिसके कारण अनेक सेलर एवं परचेजर जो इन संपत्तियों की खरीद फरोक्त कार्य से जुड़े हैं, अपने दस्तावेजों का पंजीकरण करवाने में असमर्थ हैं। लंबे समय से इस विषय में हमारी संस्था फीवा के अनेक गणमान्य सदस्यों द्वारा तहसील कार्यालय, एसडीएम ऑफिस, जिला राजस्व अधिकारी, उपायुक्त कार्यालय, सी.एम.विंडो और समाधान शिविर इत्यादि हर स्तर पर अपनी समस्या को मौखिक एवं लिखित रूप में पिछले कुछ महीनों में लगातार कई-कई बार समाधान के लिए अनुरोध किया जाता रहा है लेकिन प्रशासनिक स्तर पर इस विषय में अभी तक कोई उचित कदम नहीं उठाया जा रहा। जिसके कारण सेलर एवं परचेजर के बीच में जो एग्रीमेंट की अवधि तय हुई थी, वह समाप्त होने से विवाद बढ़ते जा रहे हैं।
मंडल कार्यालय में सहायक पद पर नियुक्त श्री रामकुमार को फीवा के महासचिव गुरमीत सिंह देओल एवं पूर्व उपप्रधान श्री राजकुमार जिंदल ने ज्ञापन देकर अनुरोध किया है कि, संबंधित अधिकारियों को आदेश देकर इस समस्या का समाधान यथाशीघ्र करने बारे कहा जाए। जिससे सम्पत्ति का पंजीकरण इसी वित्त वर्ष में करवा पाना संभव हो सके।
