फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
महाराष्ट्र मित्र मंडल आयोजित सार्वजानिक श्री गणेश उत्सव गाँधी कॉलोनी स्थित समुदाय भवन में बड़े धूम धाम से 30 अगस्त से 4 सितम्बर मनाया जा रह है . महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा 30 अगस्त को गणेश प्रतिमा की शोभायात्रा 5बी-81 से गाँधी कॉलोनी स्थित उत्सव स्थल तक निकाली गई . यात्रा बाप्पा के जय घोष से शुरू हुई जिसमे भक्तो ने गणपति बाप्पा मोरया मंगल मूर्ति मोरया नारे लगाय एवं नाचते गाते हुए बाप्पा का स्वागत किया . यात्रा में सभी वर्ग के व्यक्ति , महिलाए एवं बच्चे शामिल थे सभी ने खूब नाचा गाया . रास्ते में जहा जहा गणेश प्रतिमा की यात्रा रुकी वहा वहा लोग बाप्पा का आशीर्वाद लेने से खुद को रोक न पाए . सुधाकर पांचाल जी ने बताया की गणेश उत्सव का आयोजन बाल गंगाधर तिलक जी ने सभी जाती के धर्म लोगो को इकठा करने के लिए सार्वजानिक गणेश उत्सव का आयोजन किया जिसकी आज के समय में एकजुटता होने के लिए अधिक आवश्कता है .
31 अगस्त को गणेश प्रतिमा की स्थापना पूर्ण वैदिक,मंत्रोचार एवं विधि विधान से की गई . गणपति स्थापना चंद्र्शेखेर पांचाल एवं भावना पांचाल द्वारा की गई एवं स्थापना पूजा के बाद गणपति प्रतिमा की आरती की गई . मंडल द्वारा 31 अगस्त रात्री 8 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा . 1 सितम्बर को मंडल द्वारा सांय 8 बजे सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया जाएगा . 2 सितम्बर प्रातः 10 बजे नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा एवं सांय 4 बजे चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा . 3 सितम्बर को सांय 4 बजे सत्यनारायण महापूजा एवं रात्री 7 बजे भण्डारे का आयोजन किया जायेगा . 4 सितम्बर को दोपहर 2 बजे से गणपति प्रतिमा की विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी . स्थापना पूजा में राजेन्द्र पांचाल , चिंतामणि , रवि कांत गोसावी , रविन्द्र पांचाल , संतराम , अनिल , निखिल , विनय , अक्षय , रमाकांत , तेजस , ओजस , किरण , पल्लवी , करन शर्मा , ओजस एवं मंडल के अन्य सदस्य उपस्थित रहे .
