फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / एम आई सोशल फाउंडेशन के संरक्षक वीर अजीत पटवा ने कहा कि अन्न दान महादान होता है जो किसी जरूरत मंद की भूख मिटाता है, उससे ज्यादा कोई पुण्य का काम नहीं हो सकता है । एम आई सोशल फाउंडेशन फरीदाबाद पिछले 4 वर्ष से अधिक समय से जरूरतमंद, असहाय लोगों के लिए रोटी बैंक नामक परियोजना का संचालन कर रहा है ।
इस परियोजना में ऐसे लोग चयनित किए गए हैं जो स्वयं असहाय हैं और परिवार में कोई देखने वाला नहीं है, उन्हें टिफिन में उनके रहने के स्थान पर प्रतिदिन दिया जाता है। इस वर्ष तीन कंपनियों ने एफएसीएस लूबरीकेंट प्रा.लि.,एलवी कोमरीकों इंडिया प्रा. लि. और एलवी भरदल प्रा. लि. इन 3 कंपनियों के सी एस आर में अर्थ सहयोग से रोटी बैंक की सेवा में विस्तार किया गया था।
वीर अजीत पटवा ने इन तीनों कंपनियों के प्रबंधकों का इस तरह की रोटी बैंक सेवा में सहयोग का धन्यवाद करते हुए कहा कि आपके द्वारा की गई समाजसेवा से ईश्वर आप पर हमेशा अपनी कृपा बनाए रखे ताकि आप आगे भी ऐसे लोगों की सेवा करते रहे जो स्वयं असहाय हैं और परिवार में कोई देखने वाला नहीं है
