फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / इस्माइलपुर के गोविंद सिंह नगर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। डॉ. बांके बिहारी गुप्ता और सहीराम के सहयोग एवं अनेक कार्यकर्ताओ के अथक प्रयास से यह आयोजन हुआ। इस सम्मेलन में अनेक वक्ताओं ने अपना उद्बोधन दिया। सभी ने हिन्दू एकता पर बल दिया। सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक एवं शास्त्र ज्ञाता पूनम मिश्रा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इसमें कोई छोटा बड़ा नही है। सभी बराबर और कोई भी अपना सहयोग छोटा ना समझे, क्योंकि श्री राम ने कार्य, क्षमता का नही मनसा को अपना कर गिलहरी के काम को महान बताया। उन्होंने कहा कि श्री राम ने जो त्याग किया है उसका भी अनुसरण करना चाहिए। हर जगह पर श्री राम ने संदेश दिया है।
सभी अतिथियों का श्रीमद भागवत गीता भेंट कर एवं पटका पहनाकर मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया। प्रखर वक्ता सतपाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि केवल हिन्दू धर्म है जो विश्व कल्याण के भाव को चरितार्थ करते हुए वसुधैव कुटुंबकम का संदेश देता है। संस्कृत की अध्यापिका ने बताया कि संस्कृत से ही अपनी संस्कृति बचायी जा सकती है। सभी को संस्कृत पढ़ना चाहिए। बांके बिहारी गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली बलिकाओं एवं बच्चों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
सम्मेलन के उपरांत सभी के लिए भोजन प्रसाद की भी व्यवस्था रही। इस समारोह मे काफी संख्या में मातृ शक्ति, बच्चों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
