फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / सेक्टर -8 स्थित डॉ सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र ने RWA Nehru Ground NIT के साथ मिलकर कम्युनिटी सेंटर नेहरू ग्राउंड में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। जिसमें 80 लोगों ने अपनी जांच कराई।
इस शिविर में बीपी, शुगर, जर्नल परामर्श, आर्थो परामर्श और मुफ्त आंखों की जांच कराई जिसमें कई लोगों को पता चला कि उनकी आंखों में कुछ कमी है। इसके अलावा लोगों को कई बीमारियों को लेकर जागरूक भी किया। इस शिविर का उद्देश्य लोगों को अपनी सेहत के प्रति जागरूक करना था ।
इस शिविर में दौरान दो सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र के चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल, RWA के प्रधान राकेश गुप्ता, नवीन भाटिया, पवन भाटिया, विकास भाटिया एवं सभी गणमान्य व्यक्ति मौके पर मौजूद रहे।
ऐसे कैंप डॉक्टर सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र आयोजित करता रहता है जिससे कि लोग अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहे और इन कैंपों में अगर कोई बीमारी उनके शरीर में उत्पन्न हो रही है तो उसके बारे में भी उन्हें पता चला रहे।
