फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
भारत विकास परिषद द्वारा भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन अग्रवाल पब्लिक स्कूल, सैक्टर-3 फरीदाबाद में आयोजित किया गया। भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिवर्ष विद्यार्थीगण में भारतीय संस्कार व संस्कृति के बारे में विशेष जानकारी प्रदान करती हैं इससे विद्यार्थियों का बौद्विक व मानसिक विकास होता है। सत्यनारायण बंसल जी ने संस्था के संस्थापक डा.सूरजप्रकाश जी को समर्पित डा.सूरजप्रकाश आरोग्य केन्द्र के बारे में बताया ताकि समाज के सभी वर्ग आधुनिक सुविधाओं का न्यूनतम दरों पर लाभ उठा सकें।
मुख्य अतिथि श्री के.के.गुप्ता जी , विद्यालय के सचिव श्री विजय सिंगला जी, प्रधानाचार्य श्री मती रचना भल्ला व क्षेत्रीय मंत्री-उत्तर क्षेत्र-2 एस.एन. बंसल जी ने दीप प्रज्वलित कर भारत को जानो प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। शाखा अध्यक्ष श्री आनंद गुप्ता जी ने शाखा सदस्यों का आभार व स्वागत प्रकट किया। श्री विनय गुप्ता, श्री विष्णु अग्रवाल , श्री सिद्वार्थ डागा, एवं डां ललित अग्रवाल ने भारत को जानो प्रतियोगिता का संचालन किया।विभिन्न विद्यालय के कनिष्ठ व वरिष्ठ प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बढ.-चढ. कर हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा व विद्वता का परिचय दिया।आए हुए सभी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जो विशेष सराहनीय रहा।उनकी प्रतिभाओं के लिए सभी आगन्तुक जनों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।दोनो वर्गो में प्रथम स्थान पर अग्रवाल पब्लिक स्कूल, सैक्टर-3 व द्वितीय स्थान पर डी.ए.वी.,एन.एच.-3 तथा तृतीय स्थान पर डी.ए.वी., सैक्टर-49 रहा। प्रतिभागी ने भी अपनी प्रतिभा से सभी का मन मोहित किया। अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के प्रधान श्री देवेन्द्र गुप्ता जी ने भारत को जानोे प्रतियोगिता में आए प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाये दी और दनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विद्यार्थीगण का मनोबल भी बढ़ाया। श्री प्रदीप पाडिया जी, राकेश गुप्ता जी, श्री दिनेश गर्ग, प्रमोद टिबरेवाल जी , श्री अशोक गोयल, श्री दिनेश अग्रवाल जी का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा ।
