फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के उप-चुनाव हेतु मतदाता सूची तैयार/पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
कार्यक्रम के अनुसार संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं का वितरण वार्डवार सूची के रूप में नवनिर्मित ग्राम पंचायतों—मंडी आदमपुर एवं जवाहर नगर (खंड आदमपुर, जिला हिसार) तथा ग्राम पंचायत पोलड़ एवं गोबिंदपुर (खंड सिवान, जिला कैथल)—के पंच/सरपंच, पंचायत समितियों एवं जिला परिषद के चुनाव हेतु, अनुबंध “ए” में संलग्न प्रारूप के अनुसार, प्रारूप मतदाता सूची के रूप में (नियम 8(2)) 19 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक किया जाएगा।
सभी ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों एवं जिला परिषदों के सभी वार्डों की प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 02 मार्च 2026 को किया जाएगा तथा दावे एवं आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी।
दावे एवं आपत्तियां निर्धारित प्रपत्र 1ए एवं 1बी में जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 09मार्च 2026 निर्धारित है।
प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निपटान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा 12 मार्च 2026 तक किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्णय के विरुद्ध उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) के समक्ष अपील दायर करने की अंतिम तिथि 16 अमरच 2026 निर्धारित की गई है। अपीलीय प्राधिकारी द्वारा अपीलों का निपटान 19मार्च 2026 तक किया जाएगा।
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 27 मार्च 2026 को किया जाएगा।
संबंधित सभी मतदाताओं एवं आमजन से अनुरोध है कि वे निर्धारित तिथियों के अनुसार प्रारूप मतदाता सूची का अवलोकन कर अपने दावे एवं आपत्तियां समयबद्ध रूप से प्रस्तुत करें, ताकि उप-चुनाव की प्रक्रिया सुचारू एवं पारदर्शी रूप से संपन्न हो सके।
