फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / भारत के सबसे बड़े डांस प्रतियोगिता मंच भंगड़ा एरीना के ग्रैंड फिनाले में इस वर्ष देशभर की 10 बेहतरीन टीमें पहुँचीं। इनमें से फरीदाबाद की सोहनी मेहर टीम (PV School of Dance) ने अपने शानदार प्रदर्शन से तीसरा स्थान प्राप्त कर सबका दिल जीत लिया।
यह प्रतियोगिता पंजाब की समृद्ध संस्कृति और परंपरा को दर्शाती है। खास बात यह रही कि ग्रैंड फिनाले में पहुँची 10 टीमों में से सोहनी मेहर ही एकमात्र ऐसी टीम थी, जिसमें सभी प्रतिभागी लड़कियाँ थीं। इन बच्चियों ने अपनी मेहनत, लगन और जुनून से पूरे देश की टीमों को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
टीम की तैयारी लगभग तीन महीने पहले से शुरू की गई थी। इस दौरान बच्चियों को मार्गदर्शन मिला कोच सिमरजीत सिंह, ढोली उस्ताद ज्ञानी जी, बलवीन कौर, शोभित तथा टीम के संस्थापक अक्षय पांचाल से।
प्रतिभागी छात्राएँ: युक्ति, चेष्टा, दर्पण, स्वरा, बविशा, प्राची, मायरा, देव्या.
इन सभी के सामूहिक प्रयास और मेहनत ने फरीदाबाद के नाम को सचमुच चार चाँद लगा दिए। स्टूडियो के संस्थापक अक्षय सर ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल टीम के लिए बल्कि पूरे शहर के लिए गर्व का विषय है।
