गणेश प्रतिमा को आकार देते मूर्तिकार तेजस पांचाल एवं दाय में मूर्तिकार लक्ष्मण पांचाल
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
75वा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा गाँधी कॉलोनी स्थित बारात घर में श्री गणेश उत्सव 30 अगस्त से 4 सितम्बर तक धूम धाम से मनाया जाएगी . इस बार गणेश पंडाल की सजावट भी आजादी का अमृत महोत्सव थीम के तहत ही की जाएगी . मंडल द्वारा 30 अगस्त को गणेश प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली जाएगी. यात्रा 5बी-81 से मेंन मार्किट 5 नंबर से होते हुए 4-5 चोक फिर एन.आई.टी. 5 गोल चक्कर से होते हुए उत्सव स्थल तक पहुचेगी . मंडल द्वारा 31 अगस्त प्रातः 10 बजे गणेश प्रतिमा की स्थापना पुरे विधिविधान एवं मत्रोचार द्वारा की जाएगी एवं सांय 8 बजे भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया है . मंडल द्वारा 1 सितम्बर को सांय 8 बजे सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया जाएगा . 2 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से मंडल द्वारा नि:शुल्क चितिक्त्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा जो की सर्वोदय हॉस्पिटल के सहयोग से गणेश पंडाल में ही लगाया जाएगा . यह चितिक्त्सा शिविर पूरी तरह नि:शुल्क लगाया जाएगा. इस शिविर में आंख एवं सामन्य रोग की जाँच की जाएगी एवं सांय 4 बजे से बच्चो के लिए चित्रकला का आयोजन किया जाएगा . 3 सितम्बर को मंडल द्वारा सांय 4 बजे सत्यनारायण की महापूजा का आयोजन किया जाएगा एवं सांय 7 बजे भण्डारे का आयोजन किया जाएगा . मंडल द्वारा 4 सितम्बर को दोपहर 2 बजे से गणेश प्रतिमा की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी . विसर्जन शोभायात्रा उत्सव स्थल से होते हुए एन.आई.टी. 5 , मूंगफली चोक से बी.के. हॉस्पिटल फर वहा से होते हुए एन.आई.टी. 1 स्थित श्री वैष्णो देवी मंदिर पहुचेगी फिर वहा से गणेश प्रतिमा को विसर्जित करने हेतु विसर्जन स्थल पहुचेगी .
इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा यही फरीदाबाद में बनाई जा रही है . मूर्तिकार लक्ष्मण पांचाल ने बताया की वह हर साल गणेश प्रतिमा बनाते है जो केवल चिकनी मिट्टी की होती है एवं पानी को स्वच बनाय रखती है . लक्ष्मण पांचाल गणेश प्रतिमा बनाने का काम पिछले 21 वर्षो से करते आ रहे है . लक्ष्मण जी के जेष्ठ पुत्र ललित पांचाल एवं अक्षय पांचाल उनका भरपूर सहयोग गणेश प्रतिमा बनाने में करते है .

महाराष्ट्र मित्र मंडल के अध्यक्ष राजेन्द्र पांचाल ने बताया की वह यह क्रायक्रम पिछले 21 वर्षो से मंडल के बाकि संदस्यो के सहयोग से करते आ रहे है एवं इस वर्ष भी वह अपनी पूरी तयारी के साथ बाप्पा का स्वागत करने को पूरी तरह सज्ज है . उन्होंने सभी से यह आग्रह भी किया की सभी अपने अपने परिवार , मित्र बंधू के साथ आए और बाप्पा के दर्शन भी प्राप्त करे
