फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / सेक्टर 8 स्थित डॉ सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र ने Indo Autotech LTD. के साथ मिलकर प्लॉट न. 261, सेक्टर 24 में मुफ्त जांच शिविर का आयोजन किया। जिसमें 100 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई।
इस शिविर में बीपी, शुगर, जर्नल परामर्श, आर्थो परामर्श और मुफ्त आंखों की जांच कराई जिसमें कई लोगों को पता चला कि उनकी आंखों में कुछ कमी है। इसके अलावा लोगों को कई बीमारियों को लेकर जागरूक भी किया। इस शिविर का उद्देश्य लोगों को अपनी सेहत के प्रति जागरूक करना था ।
इस शिविर में दौरान प्लांट के HR Head प्रवीण तंवर व कई गणमान्य व्यक्ति मौके पर मौजूद रहे।
ऐसे कैंप डॉक्टर सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र आयोजित करता रहता है जिससे कि लोग अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहे और इन कैंपों में अगर कोई बीमारी उनके शरीर में उत्पन्न हो रही है तो उसके बारे में भी उन्हें पता चला रहे।
