फरीदाबाद , जनतंत टुडे / अग्रवाल कॉलेज में अमृता हॉस्पिटल फरीदाबाद
के सहयोग से अग्रवाल कॉलेज की हेल्थ अवेयरनेस क्लब, यूथ रेड क्रॉस व
एनएसएस इकाइयों के द्वारा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया l
अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ के प्रधान श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता व महासचिव एडवोकेट श्री
दिनेश कुमार गुप्ता का इस प्रकार के कैंपों के आयोजन के पीछे जो लक्ष्य
है व “स्वस्थ समाज के स्वप्न को साकार करना” व “पहला सुख निरोगी काया
” के कथन को सच करना है l हेल्थ चेकअप कैंप की शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य
डॉ. संजीव कुमार गुप्ता ने अमृता हॉस्पिटल फरीदाबाद से आई टीम के
सदस्यों को पौधा भेंट करके व कैंप के संयोजक डॉ. जयपाल सिंह को कैंप के
आयोजन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कर की l
कैंप में अमृता से आईं डॉ. दीपिका जी ने गायनेकोलॉजी से संबंधित ओपीडी की वहीं डॉ. प्रीति ने जनरल फिजिशियन कंसल्टेशन की l इसके अलावा अमृता हॉस्पिटल से आई टीम ने ब्लड प्रेशर, शुगर व सी.बी.सी टेस्ट भी किए l शिविर में लगभग 110 शिक्षकों ,गैर शिक्षक कर्मचारियों व विद्यार्थियों ने चेक-अप कराया l अमृता हॉस्पिटल से आए मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव श्री अंकित तोमर व उनकी टीम ने कैंप को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई l
इस अवसर कॉलेज के लाइब्रेरियन डॉ. रामचंद्र, डॉ. जगवीर सिंह, एनएसएस की प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. प्रियंका सहरावत, श्रीमती अनीता शर्मा, प्रीति दीक्षित, यूथ रेड क्रॉस के काउंसलर श्री सुभाष व श्री लवकेश आदि उपस्थित रहे l
