कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा लोगों के हाथों से नारियल तुङवा कर विकास कार्यों का शुभारंभ करवाते हुए
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
प्रदेश के परिवहन, खनन एवं कौशल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में बल्लभगढ़ में चहुमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने आज रविवार को वार्ड 39 के आदर्श नगर में सेट्रिंग वाली गली में करीब 86 लाख की लागत से बनाई जाने वाली गलियों के कार्य का स्थानीय निवासियों के हाथ नारियल तुड़वाकर निर्माण कार्य शुरू करवाया। ये सभी गलियां इंटरलॉकिंग टाइल से बनाई जाएंगी।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा की वे आगामी 2 साल में बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंदर कोई भी गली कच्ची नही रहने देगे। बल्लभगढ़ में चहुमुखी विकास कार्य तेज गति से करवाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा की आज बल्लभगढ़ में सभी मुख्य रोड आरएमसी से बनाए गए है। मीठा पानी देने के लिए उन्होंने रेनीवेल के ट्यूबेल यमुना किनारे लगवाए हैं और नए ट्यूबल लगाने का कार्य भी जारी है। कैबिनेट मंत्री पण्डित मूलचंद शर्मा ने कहा की सिवरेज व्यवस्था को बेहतर बनाया गया है। जबकि बेटियों के लिए महिला कालेज और सभी स्कूलों के नए भवन बनवाए गए हैं और भी पुराने स्कूल के नए भवन बनवाए जा रहे हैं ।
कलोनी वासियो ने कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा का गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर बीजेपी नेता टिपरचंद शर्मा, हरप्रसाद गोड, बुद्धा सैनी, राकेश गुर्जर, योगेश शर्मा, पारस जैन, लखन बेनीवाल, राजपाल भाटी, प्रताप भाटी, केशव भाटी, सतवीर शर्मा, खेमचंद शर्मा, गोविंद शर्मा सहित कॉलोनी के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
