फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष जगदीश भाटिया ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जारी बजट को देश के विकास में नीव का पत्थर बताया है. उन्होंने कहा कि इस बजट से देश विश्व में आर्थिक रूप से बहुत बड़ी उन्नति और तरक्की करेगा.
श्री भाटिया ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के अनुरूप ही इस बजट को बनाया और पेश किया है. इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फाइनेंस मंत्री निर्मला सीतारमण बधाई के पात्र है. उन्होंने बजट को जनता की उम्मीदों के अनुरूप बताया और कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव रखता है, जिसमें रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है और तीनों सेनाओं के आधुनिकीकरण पर खास फोकस है. भाजपा नेता श्री भाटिया ने बजट में मैन्युफैक्चरिंग, सेमीकंडक्टर, आईटी सर्विसेज और डेटा सेंटर्स को लेकर किए गए ऐलानों को ऐतिहासिक बताया और कहा कि इससे रोजगार और स्टार्टअप को नई ताकत मिलेगी, वहीं रेलवे के लिए 7 हाई-स्पीड कॉरिडोर और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को बड़ा कदम बताया. यह युवा शक्ति बजट है. इस बजट में जो प्रावधान किए गए हैं, उससे अलग-अलग सेक्टर्स में लीडर्स, इनोवेटर्स और क्रिएटर्स तैयार होंगे.इस बजट में मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई रफ्तार देने के लिए महत्वाकांक्षी रोडमैप प्रस्तुत किया गया है. इस बजट में MSMEs को, हमारे लघु और कुटीर उद्योगों को ताकत मिली है, यह उन्हें लोकल से ग्लोबल बनने की नई ताकत देगा.
आज भारत जिस रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है, इस बजट से उसे नई ऊर्जा, नई गति मिलेगी. भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनकर ही संतुष्ट नहीं है. भारत जल्द से जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहता है.’केंद्रीय बजट 2026-27 पर श्री भाटिया ने कहा, ‘ये बजट अपार अवसरों का राजमार्ग है. ये बजट 2047 के विकसित भारत की हमारी ऊंची उड़ान का आधार है.’देश में सात नए हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे. इनमें मुंबई-पुणे, पुणे-हैदराबाद, हैदराबाद-बेंगलुरु, हैदराबाद-चेन्नई, चेन्नई-बेंगलुरु, दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलिगुड़ी शामिल हैं.
करीब 800 जिलों में छात्राओं के लिए हॉस्टल बनाए जाएंगे. हर जिले में कम से कम एक हॉस्टल बनाने का लक्ष्य रखा गया है.कैंसर की 17 जरूरी दवाओं को आयात शुल्क से पूरी तरह मुक्त कर दिया गया है. इसके अलावा 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाओं पर भी कोई ड्यूटी नहीं लगेगी. भाजपा नेता श्री भाटिया ने कहा कि इस बजट से देश का हर नागरिक बेहद खुश है. इस बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम से लेकर खास आदमी तक का पूरा ध्यान रखा है जिसके लिए वह एक बार फिर से उन्हें बधाई देना चाहते हैं.
