फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / प्रोत्साहन ट्रस्ट व नोबल ग्रुप के सौजन्य से सैक्टर- 9 में सैकड़ों लोगों को कम्बल वितरण किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रसिद्ध समाजसेवी मनमोहन गुप्ता ने प्रोत्साहन व नोबेल ग्रुप के पदाधिकारियों की समाज सेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि ये लोग हमेशा अभावग्रस्त लोगों के लिए सेवा कार्य करते रहते हैं ।
उन्होंने कहा कि यह ईश्वरीय प्रेरणा है और यह सौभाग्यशाली लोगों को ही मिलती है । इस अवसर पर पार्षद मुकेश अग्रवाल प्रोत्साहन की अध्यक्षा रेखा जिंदल नम्रता मित्तल व टीम नोबल ग्रुप से रेणू भाटिया शशि भाटिया, रणवीर सिंह सतवीर शर्मा अरुण बजाज अशोक गुप्ता व अनेकों गणमान्य लोगों ने सहभागिता की
