मैच का पुरस्कार विजेता धर्मेंदर कसाना
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी मैदान सोहना में प्रैक्टिस मैच खेला गया यह मैच रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी सोहना और रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी पाली के बीच खेला गया । इस मैच में रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी सोहना ने रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी पाली को 9 विकेट से हराया . यह मैच 40-40 ओवर का था और रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी पाली ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी पाली टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 32.4 ओवर में 10 विकेट पर 124 रन बनाए टीम की और बल्लेबाजी करते हुए समीर खान ने 29 रन, अविषेक ने 24 रन, राहुल ने 21 रन बनाए . रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी सोहना की और से गेंदबाजी करते हुए सक्षम भल्ला ने 3 विकेट, हिमांशु और लक्की ने विकेट 2-2 विकेट . धर्मेन्द्र कसाना और जीतेन्द्र ने 1-1 विकेट ली । इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने 20.5 ओवर में 3 विकेट में 128 रन बनाकर जीत हासिल की . टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए मनन यादव ने 37 रन, धर्मेंद्र कसाना ने 31 रन, प्रिंस ने 21 रन बनाए । रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी पाली टीम की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए वंदना और राहुल व वंश ने 1 – 1 विकेट ली . इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार धर्मेंदर कसाना को दिया गया (रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी सोहना)
