फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ के जिला प्रधान रघु वत्स जोकि राजकीय माध्यमिक विद्यालय डीग में संस्कृत अध्यापक कार्यरत हैं को गणतंत्र दिवस पर श्रेष्ठ शिक्षक के रूप में सम्मान दिया गया।
विदित हो कि पिछले तीन वर्षों से डीग विद्यालय के छात्र गीता महोत्सव प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नेतृत्व कर रहे हैं। डीग विद्यालय ने जिले में सौंदर्यकरण व छात्र संख्या बढ़ाने में जिले में सबसे आगे रहा है। आज विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में हर प्रकार की गतिविधि में अगली पंक्ति में है। जिसमें संस्कृत अध्यापक का अहं योगदान रहा है। इसी के साथ जरूरतमंदों के लिए रक्तदान शिविर लगा रक्त एकत्रित करने में विशेष योगदान रहा है।
अत: गणतंत्र दिवस पर सम्मानित कर वत्स के द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की गई। सम्मान में बल्लभगढ़ से विधायक मूलचन्द शर्मा, एसडीएम मयंक भारद्वाज, खण्ड शिक्षा अधिकारी सतीश चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष सोहनपाल सिंह, पूर्व विधायक राजेन्द्र बीसला व एसीपी पुलिस के कर कमलों द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।
