फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री पंडित राजेंद्र शर्मा ने कहा है कि देश को आजाद कराने में हमारे पूर्वजों और स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी है, इसलिए हर भारतीय को इस आजादी रुपी धरोहर की रक्षा अपने प्राणों से बढक़र करनी चाहिए।
श्री शर्मा गणतंत्र दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी के बल्लभगढ़ स्थित जिला कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के उपरांत उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उपस्थितजनों ने राष्ट्रगान गाया और देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। राजेंद्र शर्मा ने कहा कि देश को आजाद हुए बेशक वर्षाे बीत गए हो, लेकिन आज भी देश को धर्म, सम्प्रदाय के नाम पर बांटा जा रहा है इसलिए हम सभी को ऐसी ताकतों का मिलकर मुकाबला करना है, जो ऐसी ताकतों को मुंह तोड़ जवाब देना है।
उन्होंने उपस्थितजनों से आह्वान किया कि वह सभी देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने के लिए संकल्प ले तभी हमारा देश सही मायनों में उन्नति कर पाएगा। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रविन्द्र फौजदार, नरेंद्र सरौहा, सरदार निरंजन सिंह, विजय गोदारा, भीम यादव, नीरू धनखड़, सुरेंद्र बंसल, सुदेश राणा, देवराज गौड़ सहित अनेकों आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
