फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / डीएवी शताब्दी महाविद्यालय फरीदाबाद में 77वें गणतंत्र दिवस को शिक्षकों को समर्पित किया गया और पर्यवरण को सजाने व संवारने का संकल्प लिया | इस अवसर पर ‘वृक्ष: एक संगठन’ एनजीओ ने शिक्षकों को सम्मानित किया | महाविद्यालय कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने निकट भविष्य में सेवानिवृत होने वाले अपने दो गैर-शिक्षक कर्मचारियों को मुख्य अतिथि के रूप में सम्मान दिया | उनके साथ मिलकर प्राचार्य ने पहले एनसीसी कैडेट्स का निरीक्षण किया व महाविद्यालय मंच पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। एनसीसी कैडेट्स के प्लाटून ने परेड करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
डॉ. नरेंद्र कुमार ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और संविधान के द्वारा मिले मौलिक अधिकारों व उत्तरदायित्वों को समझाया | ‘वृक्ष: एक संगठन’ एनजीओ द्वारा शिक्षकों को सम्मान स्वरूप पौधे भेंट किये गए | इस अवसर पर एनजीओ की तरफ से मोहन शर्मा, नीरज धस्माना, उमेश चौधरी, हरीश बिंजोला, सुलेखा मीणा, सोनिआ नेगी व रश्मि उनियाल ने कार्यक्रम में शिरकत की |
इस अवसर पर डॉ. नीरज सिंह ने संविधान अंगीकरण दिवस 26 जनवरी के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए इसके अन्य देशों के संविधान की अपेक्षा वर्णित खूबियों का बखान किया | इस अवसर पर सभी शिक्षक, गैर-शिक्षण कर्मचारी, एनसीसी कैडेट्स व छात्र शामिल रहे |
