फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / फ्रैन्ड़स सोशल वर्कर्स एसोसिएशन(रजि.) मार्किट नम्बर-5 के प्रागंण में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर संस्था के प्रधान गुलशन सहगल,महासचिव मुकेश मल्होत्रा,कोषाघ्यक्ष संदीप गेरा,वरिष्ठ उपप्रधान नवजीवन गौसांई,उपप्रधान बंसीलाल कुकरेजा,त्रिलोचन सिंह,प्रदीप मल्होत्रा,राजेश गौसांई,राकेश मेहरा,महेश बजाज,सुरेन्द्र जयसवाल,विजय भाटिया,सुनील महाजन,सतीश साहनी,संजय साहनी,पवन सब्बरवाल,शिव साहनी,बिल्लू,रमन विज,जगदीश झांब,कशिश,अनिल आनन्द,चमनलाल सहगल,चन्दर मोहन सहगल,मनीष जैसवाल,सुनील अरोड़ा,गगन अरोड़ा,रमेश गुलाटी,अशोक गुप्ता,भारत भूषण भसीन,इन्द्रजीत पाठक,आशीष सिंह के साथ मिलकर ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर अतिथियों जिनमें विधायक धनेश अदलखा,पार्षद जसवंत सिंह गुलशन बगा, का एसोसिएशन ने माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर सभी ने देश के लिए जान गंवाने वाले शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रृद्वांलजि दी। इस अवसर पर बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक और देशप्रेम पर आधारित गीत और कविताएं सुनाई गई। कार्यक्रम में विधायक धनेश अदलखा व एसोसिएशन की पूरी टीम देशभक्ति के गीतों पर खूब थिरेके। विधायक धनेश अदलखा ने संस्था द्वारा किए गए सामाजिक कार्यो की भूरी-पूरी प्रशंसा की व कहा कि पूर्व केबीनेट मंत्री ए0सी0 चौधरी द्वारा स्थापित संस्था समाज के कार्यों में अच्छी तरह से कार्य कर रही है।
उन्होनें कहा कि देश को आजाद कराने में भगत सिंह,राजगुरू,सुखदेव,भगवती चन्द वोहरा,बी.के दत्त,राम प्रसाद बिस्मिल,उधमसिंह जैसे ना जाने कितने ही नौजवान थे जिन्होनें देश के लिए हंसते हंसते अपनी मौत को गले लगा लिया। प्रधान गुलशन सहगल व महासचिव मुकेश मल्होत्रा ने अपने संदेश में कहा कि कहा कि फ्रैन्ड़स सोशल वर्कर्स एसोसिएशन समाज और देश के प्रति पूरी तरह समर्पित है। गणतंत्र दिवस देशभक्तों को याद करने का दिन है। इस दिन हमें देश पर मर मिटने वाले शहीदों को नमन कर उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस मौके पर कोषाध्यक्ष संदीप गेरा व उपप्रधान सुरिन्द्र सिंह व बंसीलाल कुकरेजा ने कहा कि आज के दिन हर व्यक्ति को यह प्रण करना चाहिए कि जिएं तो देश के लिए और मरे तो देश के लिए।
