फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / सेक्टर- 10 की आरडबलूए ने पार्क में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्ष उल्लास के साथ झंडा फहराकर मनाया। वरिष्ठ समाजसेवी वासुदेव अरोड़ा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे उन्होंने सर्वप्रथम संविधान की शक्ति लोकतंत्र की गरिमा और तिरंगे की शान को नमन किया और फहराया।
इस मौके पर श्री वासुदेव अरोड़ा ने कहा की अखंडता और गौरव की रक्षा के लिए हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम देश की तरक्की में अपना पूर्ण योगदान देंगे और संविधान के बताए हुए रास्ते पर चलेंगे जिससे देश तो मजबूत होगा और हमें अपने अधिकारों का भी ज्ञान भली भांति रहेगा। उन्होंने देश के हर माता-पिता से अपील की कि वह दो रोटी कम खा ले लेकिन हर हाल में अपने बच्चों को शिक्षित करें तभी हम भारत को शिक्षित राष्ट्र घोषित कर पाएंगे। श्री अरोड़ा ने इस दौरान युवाओं से अपील करी कि वह अपने बुजुर्ग माता-पीता का पूर्ण ध्यान रखें और उनसे इस तरह बर्ताव करें जैसा उनके मां-बाप ने बचपन में उनके साथ किया था।
इस मौके पर विशाल जैन राखी वर्मा विक्की कथूरिया अरिंदम बाबा रमेश मक्कड़ राकेश वाधवा जगदीश शर्मा जगदीश अरोड़ा अशोक भाटिया जवाहर वर्मा विनोद सहगल रेखा चौधरी वैभव ठाकुर गुंजन अरोरा सनी सेहरावत अजय तिवारी राजेश चौहान श्री सिंह सनी सेहरावत लकी माता धीरज चौधरी मधु गोयल व सुशील जिंदल विशेष तौर पर मौजूद रहे।
